मेनारिया समाज जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह 25 सितंबर को, तैयारियां को लेकर लिया धर्मशाला का जायजा
बाँसड़ा. :- अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह चित्तौड़गढ़ की प्रसिद्ध मुख्य शक्तिपीठ माँ आवरी माता, आसावरा में समाज की नवनिर्मित धर्मशाला परिसर में 25 सितंबर को आयोजित होगा। पूर्व उपाध्यक्ष भगवतीलाल मेनारिया ने बताया कि इसमें सभी पूर्व अध्यक्ष, समाज के सभी ग्राम सभा अध्यक्ष, चौखला अध्यक्ष, नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष, प्रधान, उप प्रधान, सीआर, डी आर, पार्षद, सरपंच, वार्डपंच, सहकारी समिति अध्यक्ष सहित 65 जनप्रतिनिधि एवं 134 भामाशाहो का सम्मान किया जाएगा। ब्राह्मण समाज के इतिहास में जनप्रतिनिधियो का सम्मान पहली बार किया जा रहा हैं। मेनारिया ने बताया कि इस समारोह की तैयारियों को लेकर धर्मशाला का जायजा लिया गया तथा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस समारोह में मेवाड़, मालवा, मध्यप्रदेश सहित अन्य जगहों से समाजजन भाग लेंगे। वही धर्मशाला में वातानुकूलित कॉन्फ्रेंस हॉल निर्माण चल रहा है, जो जल्द ही तैयार हों जायेगा।
इनपुट : कन्हैयालाल मेनारिया
