खरसान मे विप्र फाउंडेशन की टीम ने लंपी की रोकथाम हेतु वितरण किया4000लड्डू

बाँसड़ा । इस समय लंपी नामक बीमारी ने कई गायों को मौत के मुँह मे समा दिया है।विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष के के शर्मा व युवा प्रकोष्ठ नरेंद्र पालीवाल ने बताया उदयपुर जिले में भी इस दौरान कई गायों को तड़पती व मरती देख विप्र फाउंडेशन सूरत ने15लाख होम्योपैथी डोज बनाने का लक्ष्य रखा उसमें से8लाख डोज वितरण हो चुके हैं।

इसी तरह जिला , तहसील व इकाई कार्यकारिणियों को इस मामले में लगा दिया है और कोरोना महामारी की तरह लंपी से मुकाबले के लिए होम्योपैथी व आयुर्वेदिक दवाओं से उपचार किया जा रहा है।जिला महासचिव प्रेम शंकर रामावत ने बताया कि इसी तरह मेनार, रुंडेडा, इंटाली मे डॉक्टरों के देख रेख मे आयुर्वेदिक लड्डुओं का वितरण किया जा रहा है।

गुरूवार को खरसान के 52 भामाशाहों के सहयोग से 4000 लड्डू पंचायती नोहरे मे तैयार कर खरसान,मनोहरपूरा, मडीकपुरा,मावली डांगयान, सहित आधा दर्जन गाँवो मे गोपालकों को वितरित किये गए। विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के वल्लभनगर तहसील अध्यक्ष घनश्याम मेनारिया ने बताया कि गाँव के युवाओं को सोशियल मीडिया पर ग्रुप बना कर दान की अपील की जिसमें52लोगों से45000की राशि एकत्रित की जा चुकी है और इस काम को निरंतर जारी रखने की है।इस काम में गॉंव के नीमत , रमेश केदावत, देवेंद्र गोपावत, ललित गोपावत, दिलीप गोपावत, देव गोपावत, प्रकाश गोपावत और अजय गोपावत शामिल थे ।

इनपुट : कन्हैयालाल मेनारिया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!