सेवा पखवाड़े के तहत लंपी वायरस से बचाव हेतु निःशुल्क दवाई वितरित
बाँसड़ा । सेवा पखवाड़े के तहत उपखंड क्षेत्र भिंडर के ग्राम पंचायत केदारिया में गाय माता मे फैल रही लम्पि स्किन बीमारी के बचाव एवं ईलाज हेतु आज विप्र फाउंडेशन की तरफ से होम्योपैथिक दवाई का निशुल्क वितरण गाँव केदारिया व खेडली में किया गया । दवाई वितरण में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी उपसरपंच प्रकाश शर्मा कार्यकर्ता रामनारायण शर्मा सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे ।
इनपुट कन्हैयालाल मेनारिया
