बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड के मुख्य आरोपियों से करवाई मौका तस्दीक
उदयपुर । बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी रियाज ओर गौस मोहम्मद को एनआईए की टीम शनिवार सुबह 5 बजे मौका तस्दीक के लिए घटना स्थल लेकर पहुंची। भारी पुलिस बल के साथ दोनो आरोपियों को मौके पर ले जाया गया जहां उनसे वारदात को अंजाम देने के हर पहलू को पूछा गया। इस दौरान एनआईए टीम के आधा दर्जन से ज्यादा लोग साथ रहे। आरोपियों को पुलिस वाहन से नीचे नही उतारा गया और करीब 25 मिनट पूछताछ के बाद आरोपियों को वापस ले गए। आपको बता दे कि एनआईए शुक्रवार देर रात रियाज ओर गौस को लेकर उदयपुर पहुच गयीं थी और हाई सिक्युरिटी के बीच भूपालपुरा थाने में रखा गया था। सुबह 5 बजे आरोपियों को टीम मौके पर लेकर गयी।
