कोच राजेंद्र व्यास के ऊपर पुलिस द्वारा गलत तरीके से मारपीट करते हुए गलत धाराएं लगा गिरफ्तार करने का आरोप लगाते हुए,विप्र सेना ने एडीएम सिटी को सोपा ज्ञापन

उदयपुर,नितेश पटेल । विप्र सेना प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा के तत्वाधान में कोच राजेंद्र व्यास के ऊपर पुलिस ने गलत तरीके से मारपीट करते हुए गलत धाराएं लगाते हुए गिरफ्तार करने का आरोप लगाते हुए आज विप्र सेना अधिकारियों,राजेंद्र व्यास के परिवार और खिलाड़ियों ने मिलकर पुलिस प्रशासन का विरोध करते हुए एडीएम सिटी उदयपुर को ज्ञापन देकर जांच करने की मांग उठाई और दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने के लिए ज्ञापन दिया। जिसमें विप्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा,प्रदेश महामंत्री गोविंद दीक्षित,प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम मेनारिया,प्रदेश युवा अध्यक्ष नरेश शर्मा,जिला प्रभारी राजेश भट्ट,जिला अध्यक्ष मोहन मेनारिया,ग्रामीण प्रभारी ईन्दर मेनारिया,आशिष शर्मा,सुरेश मेनारिया,गौरव मेनारिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!