ग्रामवासियो द्वारा गर्मजोशी से किया स्वागत:टेनिस बाल क्रिकेट महिला वर्ग मे आकोला ग्राम पंचायत की टीम प्रथम रही
विजेता टीम गांव पहुंची तो निकाला जुलूस
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता बाँसड़ा में आयोजित हुई। ब्लॉक स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता की छात्र वर्ग में आकोला की टीम चैंपियन रही। आकोला पहुंचने पर विजय जुलूस निकाला गया तथा गाजे-बाजे के साथ खेल प्रेमियों ने भव्य स्वागत किया।विजेता टीम के आकोला पहुंचने पर स्थानीय अनेक खेलप्रेमियों ने एकत्रित होकर बस स्टेंड से गांव भर में विजय जुलूस निकाला तथा गांव आकोला पहुंचे, जहां पर भी ग्रामीणों ने विजेता टीम एवं कोच का भव्य स्वागत किया।
आपको बता दे कि ब्लाक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक प्रतियोगिता मे टेनिस बाल क्रिकेट महिला वर्ग मे आकोला ग्राम पंचायत की टीम प्रथम रही ! टीम के सभी खिलाडियो का अपने गांव पहुंचने पर ग्रामवासियो द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।टीम को डी जे की धुन पर नाचगान के साथ भीडर से लाया गया ।यह टीम जिला स्तर पर भींडर ब्लाक का प्रतिनिधित्व करेगी।
आकोला ने चारगदिया गांव को 6 विकेट से हराया
राजस्थान सरकार की और से आयोजित ग्रामीण ओलिंपिक खेल प्रतियोगिता में मंगलवार को आकोला ने चारगदिया गांव के बाँसड़ा पंचयसमिति सदस्य भरत एल व्यास की मौजूदगी में ग्रामीण ओलिंपिक टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाँसड़ा परिसर में किया गया। आकोला गांव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 45 रन का चारगदिया को लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आकोला की टीम ने 7 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर चारगदिया पर जीत दर्ज कर ली।
इनपुट : कन्हैयालाल मेनारिया
