#DPNEWS भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में जैन करेंगे काव्य पाठ, होगा सम्मान
ऋषभदेव । नई दिल्ली में स्थित भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में ऋषभदेव के विख्यात अंतरराष्ट्रीय कवि साहित्यकार नरेंद्रपाल जैन 20, 21 एवं 22 सितम्बर को काव्य पाठ करेंगे, साथ ही हिंदी पखवाड़ा अंतर्गत भारत सरकार के विभिन्न उपक्रमों द्वारा आयोजित हिंदी कविता प्रतियोगिताओं में निर्णायक मण्डल के अध्यक्ष एवं काव्य महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में जैन को आमंत्रित किया गया है। जिसमें इस्पात मंत्रालय, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया, मेटॉलरजिकल एण्ड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट ऑफ इंडिया, आदि भारत सरकार के उपक्रमों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। साथ ही हिंदी साहित्य में योगदान हेतु जैन को इन मंत्रालयों द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। तीन दिवस में आयोजित चार कार्यक्रमों में सभी मंत्रालयों में जैन हिंदी की विविध विधाओं में नवरस में काव्य पाठ करेंगे। इन कार्यक्रमों में मंत्रालयों के शीर्षस्थ अधिकारीगण, कार्मिक एवं अन्य श्रोता उपस्थित रहेंगे। #dpnews #digitalpapernews
