सेमारी : पंचायत सहायकों ने विकास अधिकारी को सोपा ज्ञापन
सेमारी ब्लॉक के समस्त पंचायत सहायकों ने सोमवार को कलमबद्ध हड़ताल को लेकर सेमारी विकास अधिकारी भंवर सिंह चारण को कलक्टर के नाम ज्ञापन सोपा, ज्ञापन में बताया कि राजस्थान सरकार के घोषणा पत्र में पंचायत सहायकों के नियमितिकरण के वादा खिलाफी किये जाने के विरोध राज्य में सम्पूर्ण पंचायत सहायक संघ द्वारा 10 सितम्बर से कलमबद्ध हड़ताल जारी है,14 सितम्बर को जयपुर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली
