सेमारी ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलकूद प्रतियोगिता

उदयपुर जिले के सेमारी में ब्लॉक स्तरीय ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता में स्थानीय विधायक डॉ.दयाराम परमार की उपस्थिति में श्यामपुरा और उदातफला के बीच खो खो बालिका का मैच सम्पन्न हुआ । जिसमें श्यामपुरा ने जीत हासिल कर फाइनल में पहुंची। इस दौरान सेमारी तहसीलदार पीरूलाल जीनगर, विकास अधिकारी भंवर सिंह चारण, सीबीईओ सिद्धार्थ कुमार जैन, एसीबीईओ कालू लाल अहारी,मनोहर लाल मीणा व प्रवक्ता गणेश मीणा, पीईईओ प्रदीप कुमार चौबीसा, समाज सेवी प्रभु लाल मीणा, वाकपीठ अध्यक्ष मदन लाल जैन, घोडासर सरपंच राजेन्द्र अहारी, सतीश मीणा सदकड़ी सरपंच प्रतिनिधि सहित ग्रामीण भी मौजूद रहे। खो खो में श्यामपुरा टीम के विजयी खिलाडियो को विधायक महोदय द्वारा आशीर्वाद प्रदान किया। इससे पूर्व दोनों टीमो के खिलाड़ियो का परिचय किया गया और सभी को खेल भावना से खेलने की अपील की।

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!