अपोलो तीरंदाजी एकेडमी से दो खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन

राजस्थान तीरंदाजी संघ द्वारा आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सबजुनियर व जूनियर टीम के लिए खैरवाड़ा में हुए ट्रायल में अपोलो तीरंदाज एकेडमी में दो खिलाड़ियों का जूनियर वर्ग में राज्य स्तर पर चयन हुआ।अपोलो इंटरनेशनल स्कूल भुवाली के प्रधानाचार्य राकेश मेहता ने बताया की अपोलो तीरंदाज एकेडमी से जूनियर वर्ग बॉयज इंडियन राउंड में कल्पेश पंडवाल और यश पटेल का चयन हुआ । अपोलो तीरंदाज एकेडमी के प्रथम वर्ष में ही दो खिलाड़ियों के राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए चयन एक उपलब्धि हैं जो की खैरवाड़ा क्षेत्र की प्रतिभा को आगे आने का मौका देगी। दोनों खिलाड़ी 19 से 24 सितंबर तक धौलपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ओपन तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!