ऋषभदेव : पंचायत सहायक आज से हड़ताल पर

राजस्थान पंचायत सहायक संघ ऋषभदेव की बैठक में 10 सितंबर से कलमबंद हड़ताल की घोषणा की गई। बैठक में बताया कि कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में सरकार बनते ही पंचायत सहायकों एवं संविदाकर्मियों को नियमित करने का वादा किया था। सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने को हैं मगर सरकार ने संविदाकर्मियों, पंचायत सहायकों की सुध नहीं ली।

साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा संविदा सेवा नियम से तैयार कैडर में सम्मिलित कर पंचायत सहायकों का मानदेय 21 हजार रुपए करने का मसौदा तैयार होने के 4 माह बाद भी आदेश जारी नहीं हुए, जिसको लेकर पंचायत सहायकों में भारी रोष है। 10 सितम्बर से कलमबंद हड़ताल पर जाने व 14 सितम्बर को जयपुर के शहीद स्मारक पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में भाग लेने का निर्णय लिया गया।

यह जानकारी ब्लॉक संयोजक ऋषभदेव ने दी मीटिंग में अध्यक्ष मुकेश खराड़ी, कार्यकारी अध्यक्ष बद्री लाल मीणा, संयोजक राजकुमार प्रजापत, उपाध्यक्ष प्रकाश मीणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा भणात, सचिव हाजाराम मीणा कोषाध्यक्ष राजेंद्र मेघवाल, अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य चेलना जैन, जीवितराम, प्रदीप जोशी, दिलीप प्रजापत, शंकरलाल, अशोक, बाबूलाल, रमेशकुमार, आदि समस्त पंचायत सहायक उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!