गणेश उत्सव के तहत पिपली चौक मेनार में पूर्वांचल स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा भव्य झाकियों की दी प्रस्तुतियां, सबका मन मोहा
बाँसड़ा :- गणेश उत्सव की धूम अब धीरे धीरे थमने लगी है, लेकिन कही कही पर 10 दिवसीय कार्यक्रम होने से अभी जारी है। गणपति मित्र मंडल पिपली चौक मेनार के तत्वावधान में बुधवार को पूर्वांचल स्कूल वाना द्वारा भव्य झाकियों की प्रस्तुतिया दी गयी। मंडल के दुर्गेश भलावत, खुबीलाल मन्द्रावत, मनोज मेनारिया ने बताया कि पूर्वांचल स्कूल के बच्चों द्वारा भारत माता की झांकी, गणेश जी की झांकी, शिव ताण्डव, उरी अटैक पर आर्मी नाटिका, माँ काली और माँ अम्बा की झांकी एवं राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी की झांकियो की प्रस्तुतियां दीं गयी। पूर्वांचल स्कूल वाना के नन्हे मुन्ने कलाकारों द्वारा अभिनय से सबका दिल जीत लिया और खूब तालियां बटोरी तथा इन छोटे कलाकारों ने सबका मन मोह लिया। इस दौरान पुरा पांडाल दर्शकों से देर रात तक भरा रहा।
इनपुट कन्हैयालाल मेनारिया
