मेनार में चार जगहों पर विराजित गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, गणपति बप्पा मोरिया के जयकारो के घोष से हुआ पूरा रास्ता भक्तिमय

बाँसड़ा :- क्षेत्र में गणेश चतुर्थी 31 अगस्त से चलने वाले गणेश महोत्सव की धूम अब धीरे धीरे थमने लगी है। गुरुवार को मेनार में चार जगहों पर विराजित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। कालिका नवयुवक मंडल, नीम का चौक, आमलिया बावजी, जमरा घाटी एवं स्कूल मार्ग पर विराजित प्रतिमाओं का विसर्जन गाजे बाजे के साथ युवाओं द्वारा गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के मनमोहक गीतों के बीच भगवान गणेश को धूमधाम के साथ विसर्जित किया गया। इस दौरान प्रथम पूज्य कहे जाने वाले भगवान श्रीगणेश के भक्त अपने ईष्टदेव के भक्ति भाव में सराबोर नजर आए। साथ ही भगवान गणपति बप्पा के भक्तिभाव के गीतों पर रास्ते में अबीर-गुलाल उड़ाते हुए युवक, युवतियां एवं महिलाएं डीजे पर अपने आप थिरकने से रोक नहीं पायी एवं खूब थिरके।, तत्समय पूरा रास्ता गणपति बप्पा मोरिया के जयकारो के घोष से भक्तिमय हो गया। वही सभी रथ एक साथ कतारबद्ध चल रहे थे। इस दौरान शोभायात्राए गाँव के विभिन्न रास्तो से गुजरती हुई ब्रह्म सागर एवं ढंड तालाब पहुची जहाँ युवाओ द्वारा पूजा अर्चना और आरती की गई, तत्पश्चात श्रीगणेश भक्तों द्वारा श्रीगणेश प्रतिमाओ को नम आंखों से विसर्जित किये। अंत में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान ग्रामीण, युवक ,युवतियां एवं महिलाएं जन सैलाब उमड़ा।

इनपुट कन्हैयालाल मेनारिया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!