राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ भीण्डर का वार्षिक अधिवेशन चारगदिया में सम्पन्न
बाँसड़ा । राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ भीण्डर का वार्षिक अधिवेशन राउमावि चारगदिया के तत्वावधान में मंगरिया श्याम धर्मशाला चारगदिया में शुक्रवार को सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लाॅक भीण्डर के संस्था प्रधान एवं स्काउटर ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार जैन ने की। विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र कुमार पाण्डे जिला संगठन आयुक्त मंडल मुख्यालय उदयपुर थे। स्काउटर भूपेन्द्र कुमार जोशी ने स्काउटिंग आंदोलन का विद्यार्थी जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला। कोषाध्यक्ष श्याम लाल वया ने वर्ष भर का आय व्यय एवं आगामी बजट प्रस्तुत किया। चारगदिया प्रधानाचार्य पवन कुमार चौबीसा ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया। स्थानीय संघ भीण्डर के प्रभारी सहायक जिला कमीश्नर महेंद्र कुमार जैन ने स्काउटिंग गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए आगामी वार्षिक कार्ययोजना प्रस्तुत की। स्थानीय संघ सचिव गणपतलाल मेनारिया ने गत वर्ष का प्रतिवेदन एवं उपलब्धियों पर अपने विचार व्यक्त किए। समस्त अतिथियों ने स्थानीय संघ द्वारा प्रकाशित वार्षिक प्रगति प्रायोजना पत्रिका का विमोचन किया। स्थानीय विद्यालय के स्काउटर रामचन्द्र पालीवाल ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी भेरुलाल सालवी एवं रमेश चंद्र खटीक ने अपने विचार व्यक्त किए।
स्थानीय संघ के वार्षिक अधिवेशन में महेंद्र कुमार कोठारी, मुनेश कुमार, गिरिश कुमार चौबीसा,आदि उपस्थित थे। पंजीकरण मदनलाल चौबीसा, महेश चौबीसा एवं दिनेश चौबीसा ने किया। कार्यक्रम का संचालन दशरथ सिंह चौहान ने किया।
इनपुट : कन्हैयालाल मेनारिया
