जिला स्तरीय दो दिवसीय इन्स्पायर आर्ट प्रदर्शनी 2022 का आगाज

ऋषभदेव । विवेकानंद केंद्र विद्यालय, ऋषभदेव के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित आर्ट की जिला स्तरीय प्रदर्शनी जिला सूचना केंद्र ,उदयपुर के कला‌ वीथी में आज से शुभारंभ हुआ।
इन्स्पायर आर्ट प्रदर्शनी के विशिष्ट अतिथि कुलदीप शर्मा,
अपर जिला एवम सेशन न्यायाधीश,
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर , अध्यक्षता प्रधानाचार्य डीके गुप्ता ने की।
विद्यालय के ड्राइंग टीचर रामचंद्र शर्मा (ऋषभदेव)ने बताया कि विद्यालय के छात्रों द्वारा निर्मित पेंटिंग, स्केचिंग, नेचर ड्राइंग ,वेक्टर आर्ट, मॉडर्न आर्ट ,होम आर्ट, मॉडर्न आर्ट फिग्रोसी एवं नॉन फिगरेटिव आर्ट, आर्ट इंटीग्रेटेड एजुकेशन की भव्य प्रदर्शनी लगाई गई।यूनाइटेड नेशन 17 गोल्स पर आधारित पेंटिंग की भी प्रदर्शनी लगी।


जिला स्तरीय प्रदर्शनी में उदयपुर जिले के एमएमपीएस, सेंट एंथोनी स्कूल, सेंट मैथ्यू स्कूल, स्टेप बाय स्टेप एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल के 500 विद्यार्थियों ने आर्ट एग्जीबिशन में प्रदर्शनी‌‌ का‌ अवलोकन किया।
जिला स्तरीय दो दिवसीय आर्ट एग्जीबिशन 9 सितंबर और 10 सितंबर को जिला सूचना केंद्र, उदयपुर के कला वीथी में प्रातः 10:00 बजे से 4:00 बजे तक दर्शकों के लिए प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में प्रोफेसर सुरेश शर्मा ,प्रोफ़ेसर एल एल वर्मा, सीनियर आर्टिस्ट ललित शर्मा ,दिनेश उपाध्याय, हेमंत जोशी एवं संदीप पालीवाल को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
आरएसडब्ल्यूएम मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के.बी. खटोड़ ने सभी विद्यार्थियों ,अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को पहले दिन के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!