सोशल एक्टिविस्ट एडवोकेट पीआर सालवी अंतर्राष्ट्रीय मानव बहादुरी पुरुष्कार से सम्मानित
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद नई दिल्ली द्वारा शिक्षक दिवस पर वड़ोदरा(गुजरात)मे डॉ. एस. राधाकृष्णन मेमोरियल मानव बहादुरी सम्मान समारोह सम्पन्न
उदयपुर 09 सितम्बर । अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद, नई दिल्ली द्वारा सोमवार को शिक्षक दिवस पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में डॉ.अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान जिला उदयपुर के महासचिव एवं ह्यूमन राइट्स सोशल एक्टिविस्ट एडवोकेट पीआर सालवी को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं सामाजिक क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए डॉ. एस. राधाकृष्णन मेमोरियल मानव ब्रेवरी अवार्ड 2022 से फाईव स्टार होटल ताज विवांता वडोदरा गुजरात अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद, नई दिल्ली के फाउण्डर डॉ. टी. एम.ओंकार व अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया साथ ही समूचे देश से आई विभिन्न क्षेत्रों की विशेष हस्तियों को भी सम्मानित किया। सालवी पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से सलूम्बर, सराड़ा से निकलकर राजस्थान राज्य एवं विशेषकर उदयपुर सम्भाग मुख्यालय पर गरीब,शोषित, वंचित,दलित,आदिवासी,पिछड़े वर्ग के हक अधिकार के लिए और जुल्म अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष कर रहे हैं। सालवी को पूर्व में दर्जनों राष्ट्रीय,राज्य,जिला स्तर पर सरकारी, गैरसरकारी एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। सालवी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद द्वारा भारत की एकता के साथ राष्ट्र की सेवा के लिए काम कर रहा है जिसका दृष्टिकोण विश्व स्तर पर जाति, पंथ, रंग, लिंग, धर्म आदि के किसी भी भेदभाव के बिना लोगों की सेवा करना है। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण परिषद भारत के 29 से अधिक राज्यों में काम कर रही है; विदेशों से भी कुछ ने हमारे साथ काम करने के लिए आईएचआरपीसी को अपना गंतव्य बनाया है। सालवी को सामाजिक उत्थान में उत्कृष्ट कार्य एवं समाज सेवा में विशेष योगदान के लिए “डॉ.एस राधाकृष्णन मेमोरियल मानव बहादुरी पुरस्कार 2022” दिया गया ।
रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली
