बोरीपाल स्कूल की प्रधानाध्यापिका को हटाने को लेकर ग्रामीणों व अभिभावकों ने स्कूल पर ताला जड कर किया धरना प्रदर्शन
सूचना के बाद ब्लाॅक के अधिकारी मौके पर पहुंचे, अधिकारियों द्वारा 7 दिवस में प्रधानाध्यापिका को हटाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने खोले ताले व धरने को किया समाप्त
सेमारी पंचायत समिति के राजकीय उच्च मावि बोरीपाल में आज गुरूवार को ग्रामीणों व अभिभावकों ने स्थानीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुश्री कुसुम परिहार को हटाने एवं रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर स्कूल पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। साथ ही स्कूल के सभी विद्यार्थी भी धरने में शामिल हो गए। सेमारी ब्लाॅक अधिकारियों को स्कूल पर तालाबंदी व धरना प्रदर्शन की सूचना मिलने पर सेमारी तहसीलदार पीरूलाल जीनगर, सीबीईओ सिद्वार्थ जैन, एसीबीईओ कालुलाल अहारी, नोडल प्रभारी प्रदीप कुमार चैबीसा, कुण्डा पीईईओ कांतिलाल मीणा,सेमारी थानाधिकारी दौलत सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों व अभिभावकों से समझाईस करने लगे तो ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में 15 जुलाई को सीबीईओ कार्यालय सेमारी एवं 5 अगस्त को कलेक्टर तथा संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा संभाग उदयपुर को बोरीपाल स्कूल की प्रधानाध्यापिका को हटाने का ज्ञापन देकर चेतावनी दी गई थी कि 15 अगस्त तक इन्हें नहीं हटाया गया तो स्कूल पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा लेंकिन आज दिनांक तक विभाग व प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की उक्त सुनवाई नहीं होने संयम का बांध तोडकर ग्रामीणों व अभिभावकों ने बच्चों के भविष्य की चिंता को देखकर स्कूल पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन पर जूट गए। जिस पर ब्लाॅक के अधिकारियों ने 7 दिवस में प्रधानाध्यापिका को बोरीपाल से हटाने के आश्वासन दिया तब कही ग्रामीणों ने स्कूल के ताले खोले व धरने को समाप्त किया। साथ ही सेमारी तहसीलदार पीरूमल जीनगर को ग्रामवासियों व अभिभावकों द्वारा ज्ञापन दिया गया जिसमें बताया कि 7 दिन में स्थानीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को नहीं हटाया गया तो पुनः विद्यालय बंद कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा। साथ ही रिक्त पदों को भी शीघ्र भरने की मांग की हैं।
रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली
