सेमारी में सामूहिक रूप से निकली गणपति बप्पा की सवारी

श्री गणेश जी की भक्ति में सराबोर हुई सेमारी नगरीउत्साह और उमंग के साथ दी बप्पा को विदाई।

उदयपुर जिले के सेमारी नगर में आज अनन्त चतुर्दर्शी के पर्व पर गणपति बप्पा की सामूहिक रूप में बड़ी धूमधाम से शोभायात्राएं निकली,नगर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर गणपति चोक बसस्टेंड तथा पुरानी बावड़ी सहित घर घर मे बिराजित गणपति प्रतिमाओं की झाकियां बेंडबाजो और डीजे साउंड पर भक्ति गीतों की लहर में जयकारे लगाते हजारों की संख्या में भक्त श्रद्धालु भीमसागर डेम पर पहुचे जहा भगवान श्री गणेश जी की आरती उतारी,और एक एक कर सभी प्रतिमाओं को बड़े उत्साह उमंग के साथ तालाब के जल में विसर्जन किया ।


आज अनन्त चतुर्दर्शी वृतार्थीयो ने मंदिर तथा गणपति पांडालों में एवम कथावाचकों के यहां कथाएं सुनकर भगवान श्री गणेश जी को भोग चढ़ाया,महिलाओ ने मंगल गीत गाते हुए सुख समृद्धि की कामना की। सेमारी क़स्बे में कलाल लोहार तथा नाथ परिवारों में सामूहिक अनन्त चतुर्दर्शी उद्यापन के कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसमे हजारों की संख्या में समाजजनों ने महाप्रसादी में हिस्सा लिया।

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!