सेमारी के लालपुरिया में लोक नृत्य गवरी का मंचन , सलूम्बर विधायक की ओर खेल मैदान में खेलाई गई गवरी

उदयपुर जिले के सेमारी नगर क्षेत्र के लालपुरिया के खेल मैदान में सलूम्बर विधायक अमृतलाल मीणा की ओर से मेवाड़ की प्रसिद्ध लोक कला गवरी नृत्य नाटक का मंचन बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया जहां खेल मैदान में हजारों की संख्या मे दर्शकों की उपस्थिति रही,कलाकारों की ओर से गवरी के मंचन में देवी देवताओं का आव्हान कर माताजी को साक्षी मान पूजा अर्चना धूप ध्यान कर गवरी का खेल बड़े उत्साह और उमंग के साथ शुरू हुआ,गवरी नृत्य के दौरान भक्ति भजन गायन एवम कॉमेडियन कलाकारों के हंसी ठहाकों से भरे करतब एवम राईबुड़िया चोरपुलिस, राई माता, बणजारा,खेडा माता की भक्ति सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति में क्षेत्रवासियों ने जमकर आनंद उठाया ।

आयोजन के इस शुभ प्रसंग में विधायक अमृतलाल मीणा ने बताया कि 2018 के बाद फिर से मेवाड़ क्षेत्र के सभी जिलों में गवरी का मंचन इस बार पुनः शुरू हुआ है,गवरी नृत्य कलाकारों द्वारा सवा महीना घर से दूर रहकर व्रत उपासना पूजा पाठ के साथ गांव गांव जाकर पारम्परिक गवरी नृत्य बड़े उत्साह उमंग से खेला जा रहा है।खेल को लेकर बताया कि सामाजिक समरसता के साथ साथ मेवाड़ की संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास इन कलाकारों द्वारा किया जाता है।इस मौके पर विधायक ने क्षेत्रवासियों की खुशहाली एवम मंगल कामना के साथ शुभकामनाएं दी है।

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!