ऋषभदेव : एमवी एक्ट के तहत सोमवार को 89 चालान काटकर 87400 रुपए जुर्माना वसूला
ऋषभदेव । सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने हेतु 2 सितम्बर से 7 सितम्बर तक चलाये जा रहे विषेश अभियान के तहत ऋषभदेव थाना क्षेत्र में एमवी एक्ट के तहत बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालो पर कार्यवाही करवाते हुए सोमवार को 89 चालान काटकर 87400 रुपए जुर्माना वसूल किया । जिसमे बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 33 चालान पर 33000 रूपये , बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर 54 चालान पर 54000 रूपये एवं अन्य कार्यवाही पर 2 चालान पर 400 रूपये जुर्माना वसूल किया ।
