लोहार समाज के 31 जोड़ो ने किया सामूहिक अनंत चतुर्दशी व्रत का उद्यापन
यज्ञ हवन अनुष्ठान के साथ महाप्रसादी में शामिल हुए समाजजन
उदयपुर जिले के सेमारी कस्बे में लोहार समाज की ओर से आज अनंत चतुर्दर्शी के महापर्व पर सामूहिक उद्यापन महाप्रसादी का कार्यक्रम रखा गया,कार्यक्रम सेमारी के लोहार समाज नोहरे में बड़ी धूमधाम के साथ किया गया,जहा उद्यापन कार्यक्रम मैं 31 महिला पुरुष जोड़ों ने इस व्रत का उद्यापन किया ,इसमें लोहार समाज के सैकड़ों की तादाद में समाज जन उपस्थित हुए ,पंडितो के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ में आहुतियां दी गई,पाण्डाल में भक्त श्रद्धालुओ एवम वृत्तार्थियो ने सामूहिक रूप से अनंत भगवान की कथा सुनी,इस मौके पर महिलाओ के मंगल गीतो की मधुर ध्वनि के साथ भक्ति गीतों की धूम रही।
आयोजन को लेकर महिलाएं नए वस्त्र परिधान पहने हाथों में पूजा थाली के लिए सिद्धेवर महादेव मंदिर गणपति स्थल पहुच पूजा अर्चना आरती कर विश्व शांति की मंगल कामना की।
रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली
