विप्र समाज वन भ्रमण के तहत विप्रवर मातृकुण्डिया एवं मरमी माता पहुँच किये दर्शन

वन भ्रमण के दौरान मरमी माता में विप्रवर परिवार की हुई विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता, महिलाओं ने लिया उत्साहित होकर भाग

धर्मसभा में समाज के हित में कार्य करने पर दिया जोर, ताकि सभी राजनीतिक दल समाज की शक्ति को समझें

बाँसड़ा । विप्र फाउंडेशन जोन-1ए राजस्थान विप्र फाउंडेशन उदयपुर शहर/देहात (पुर्व/पश्चिम) युवा प्रकोष्ठ/महिला प्रकोष्ठ/विप्र वाहिनी/वीआइसीसीआई मेवाड़ सदस्यों की रविवार को “सर्व ब्राह्मण समाज संगम” के तहत “विप्र समाज वन भ्रमण” आयोजित हुआ। देहात जिलामहासचिव प्रेमशंकर रामावत ने बताया कि रविवार को “विप्र समाज वन भ्रमण” के तहत धार्मिक तीर्थ स्थल मातृ कुंडिया एवं मरमी माता (राशमी जिला-चित्तोडगढ़) विप्र समाज का दर्शन एव अधिवेशन का आयोजन हुआ जिसमें विप्र समाज उदयपुर सहित वल्लभनगर, भींडर, कानोड़ तहसीलों के ब्राह्मण समाज के करीब 500 महिला, पुरुष शामिल हुए। मेनार थम्ब चौक से सुबह 7.30 बजे मेनार, रुण्डेड़ा, खरसान, खेरोदा, वाना, मेनपुरिया, विजयपुरा सहित अन्य समाजजन को पूर्व प्रधान एवं तहसील अध्यक्ष हुक्मीचंद सांगावत द्वारा हरि झंडी दिखा कर रवाना किया। तत्पश्चात फतहनगर में मावली विधायल धर्मनारायण जोशी द्वारा सम्पूर्ण समाजजन को फलाहार एवं नास्ता वितरण किया गया। इसके बाद दल फतहनगर से रवाना हुआ, जो 11.30 बजे मातृकुण्डिया पहुँच महादेव एवं ठाकुरजी के दर्शन किये। दर्शन उपरांत पूरा दल मरमी माता के लिए रवाना हुआ, जहाँ विप्रवर ने माँ मरमी माता के दर्शन किये और क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि एवँ खुशहाली की कामना की।

खेलकूद प्रतियोगिता हुई

युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल ने बताया कि माता के दर्शन बाद समाजजन के महिला, पुरुषों की विविध खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें रस्सा कस्सी, लंबी कूद, ऊची कूद, कब्बड्डी, वॉलीबॉल, हाऊजी, क्रिकेट,अंत्याक्षरी, वाद विवाद प्रतियोगिता हुई, जिसमें रस्सा कस्सी खेल में मेनार विजेता रही। जिसमें समाजजन ने बढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान किसी के गिरने, उठने सहित अन्य प्रक्रियाओं से लोग हँस हंस कर लोटपोट हो गए। वही महिलाओं ने अतिउत्साहित होकर प्रतियोगिताओ में भाग लिया। कुछ महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किये।

3.30 बजे से शुरू हुई धर्मसभा

खेलकूद प्रतियोगिता के उपरांत समाजजन की 3.30 बजे से धर्मसभा का आयोजन शुरू हुआ, जो करीब डेढ़ घंटा तक चला। प्रदेश महामंत्री लक्ष्मीकांत जोशी ने बताया कि धर्मसभा में समाजजन को उपरणा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वही समीक्षा और आगामी योजना को लेकर इस बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे जिलेभर से प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, जिलाध्यक्ष व जिला महासचिवों, देहात जिला महासचिव, तहसील वरिष्ठ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, इकाई अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारीयो ने भाग लिया। पदाधिकारीयो ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि यदि हम ग्राम पंचायत तक अपना संगठन खड़ा कर लें तो हमें किसी भी जगह भीड़ जुटाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। समाज के लिए हम किसी भी संगठन के साथ चलने को तैयार हैं। हमें संस्कृति की राजनीति करनी चाहिए और संकल्प लेना चाहिए कि ना दहेज़ लेंगे और ना ही देंगे। हमें लगातार समाज के हित में कार्य करने होंगे जिससे
सभी राजनीतिक दल समाज की शक्ति को समझें एवं वही धर्मसभा में विप्र फाउंडेशन की उपलब्धियों के साथ भावी कार्यक्रम की जानकारी दी गयी।

इनपुट : कन्हैयालाल मेनारिया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!