ऋषभदेव : एमवी एक्ट के तहत रविवार को 62 चालान काटकर 47100 रुपए जुर्माना वसूला
ऋषभदेव । सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने हेतु 2 सितम्बर से 7 सितम्बर तक चलाये जा रहे विषेश अभियान के तहत ऋषभदेव थाना क्षेत्र में एमवी एक्ट के तहत बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालो पर कार्यवाही करवाते हुए रविवार को 62 चालान काटकर 47100 रुपए जुर्माना वसूल किया । जिसमे बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 26 चालान , बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर 19 चालान एवं अन्य कार्यवाही पर 17 चालान काटे ।
