अध्यापक आमेटा का किया स्वागत
अरविंद कुमार आमेटा शिक्षक का स्वागत
कुराबड़ पंचायत समिति क्षेत्र के दांतीसर प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अरविंद कुमार आमेटा हिंदी व्याख्याता पद पर कार्यभार ग्रहण करने पर प्रधानाचार्य और शिक्षको ने स्वागत किया।आमेटा इस विद्यालय में पूर्व गणित विषय के वरिष्ठ पद पर करीब चार वर्ष सेवाएं दे चुके थे।लेकिन गनीमत यह रही कि बच्चो के विशेष लगाव से हिंदी में प्रमोशन होकर फिर से दांतीसर विद्यालय में सेवाएं देने हेतु विधार्थियो का प्यार खींच लाया। विधार्थियो का कहना है की गुरुदेव ऐसे व्यक्ति रहे हैं जो रविवार के दिन छुट्टी होने पर भी अतिरिक्त कक्षाएं लेते थे,जिनका परिणाम शत प्रतिशत रहता था। इस दौरान प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नवनीत मेहता समेत शिक्षको ने अभिनंदन किया।
इनपुट : करण सिंह सिसोदिया
