श्री कल्याण गातोड़ श्याम खरसान मंदिर को भादवी छठ पर सजाया फूलों से, हवन पूजा-अर्चना एवं अनुष्ठान अर्चना हुए

बाँसड़ा. :- भादवी छठ के पावन पर्व काे लेकर शुक्रवार सुबह से ही क्षेत्र के वल्लभनगर, मेनार, रुंडेड़ा, नवानिया, खरसान, भटेवर, विजयपुरा सहित अन्य गाँवो के मंदिराें पर पूरे दिन भक्ताें की भीड़ रही। छठ को लेकर देवालयों में पूजा अर्चना, अनुष्ठान और रात्रि जागरण हुए। वही कल्याण गातोड़ श्याम खरसान स्थित लोक देवता वीरवर कल्ला जी राठौड, राडाजी बावजी के मन्दिर में पूरे दिन दर्शन करने वालों का तांता लगा रहा ओर भक्तों ने वीरवर कल्ला जी राठौड को इत्र, गुलाब की माला एवं श्रीफल भेंट कर प्रसन्न किया। इत्र से मन्दिर प्रागण, खुशबु से दरबार महक रहा था। खरसाण के गादिपति भंवरलाल ककावत, लक्ष्मीलाल ककावत, भगवानलाल ककावत ने सुबह सेवा पूजा अर्चना की और पंडित हीरालाल झालावत के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया और भादवी छठ पर शेषावतार की बांबी पर इत्र से छिड़काव कर फूलो से पूरा मंदिर सजाया गया,तत्पश्चात महाआरती हुई और वीर कल्लाजी की गादी लगी जो देर शाम तक चली और भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दिलीप हीरावत, शत्रुघ्न, भरत, राहुल, तुलसी, कैलाश, ओमप्रकाश, देवीलाल, महेश ककावत, शिवनारायण, सोनू, रघुनाथ, विशाल मेनारिया, एडवोकेट सुरेश चंद्र मेनारिया, हेमराज, अभिषेक मेनारिया मौजूद रहे।

इनपुट कन्हैयालाल मेनारिया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!