सरपंच संघ भींडर व सरपंच संघ वल्लभनगर की संयुक्त बैठक संपन्न
राजस्थान सरपंच संघ के निर्देशानुसार सरपंच संघ का आंदोलन जारी रखा जायेगा व गाँवो में पशुओं में लम्पि वायरस से फैल रही बीमारियों पर सभी सरपंचों ने पूरी मदद करने व पंचायत स्तर पर पूरा योगदान देने का निर्णय लिया । जिला सरपंच संघ अध्यक्ष माधव लाल अहीर भींडर सरपंच संघ अध्यक्ष भेरू सिंह राणावत व वल्लभनगर सरपंच संघ अध्यक्ष भेरू लाल गुर्जर सहित दोनो ब्लॉक के सरपंच उपस्थित थे ।

बैठक के बाद सरपंच संघ की और से मोड़ी सरपंच कालु लाल जी जाट के आकस्मिक निधन पर मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की व फिर सभी सरपंच साथी स्व जाट के निवास पर जाकर परिवार को ढांढस बंधा कर आये ।
इनपुट कन्हैयालाल मेनारिया
