भादवी छठ के पावन पर्व पर मेनार में देवालयों में हुए विशेष श्रृंगार, पूजा, हवन अनुष्ठान हुए, भक्तो ने चूरमे का लगाया भोग

बाँसड़ा । भादवी छठ के पावन पर्व काे लेकर शुक्रवार सुबह से मेनार में भेरूजी बावजी, खेड़ाखुट बावजी, भदेरिया भेरूजी ,राडाजी बावजी, गणेशजी, अम्बेमाताजी, कालिका माताजी के मंदिराें पर पूरे दिन भक्ताें की भीड़ रही। दर्शन करने वालो का पूरा दिन मेला लगा रहा। देवालयों में पूजा अर्चना, अनुष्ठान और रात्रि जागरण हुए। भेरूजी के सेवक भेरुलाल दियावत, खेड़ा खुट बावजी के सेवक राजकुमार हरजोत ने बताया कि इस पर्व को लेकर मंदिर की साफ सफाई कर पूरे मंदिर परिसर को फूलों एवं आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया। इस अवसर पर मंदिर में पंडितों के वैदिक मंत्रोचार के बीच विशेष पूजा अर्चना एवं हवन अनुष्ठान हुए। भेरूजी की विशेष आंगी कर, मनमोहक श्रृंगार किया गया। मंदिर प्रांगण में इत्र के छिड़काव से पूरा मंदिर प्रांगण खुशबु से सरोबार हो रहा था। वही भक्तो ने इत्र, गुलाब की माला एवं श्रीफल भेंट कर अपने इष्ट देव को प्रसन्न किया। शाम को अपने अपने घरों में चूरमा बनाकर भेरूजी को चूरमे का भोग लगाया। इसके बाद महाआरती हुई, तत्पश्चात आरती के दर्शन उपरांत भक्तो ने आशीर्वाद प्राप्त किया।

इनपुट कन्हैयालाल मेनारिया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!