4 शिक्षकों का स्थानांतरण पर ग्रामीणों ने दी तालाबंदी की चेतावनी

प्रशासन पहुंचा मौके पर समझाइस के बाद हुए शांत राउमावि टोकवासा का मामला

आसपुर ब्लॉक शिक्षा के अंतर्गत रा उ मा वि टोंकवासा में 4 शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। वही तालाबंदी की सूचना पर पहुंचे प्रशासन ने तत्काल 3 शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था करने के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।
राउमावि टोकवासा में कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाएं संचालित की जा रही कुल छात्रों का रोल 176 है। जहां पर पूर्व में 12 शिक्षक कार्य रत थे। जिसमें से 4 शिक्षकों का स्थानांतरण अन्यत्र हो जाने के कारण ग्रामीणों ने तालाबंदी की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने बताया कि 7 शिक्षकों में से 3 का बीएलओ व एक सुपरवाइजर में ड्यूटी लगा रखी है। जिससे इस विद्यालय में मात्र 4 शिक्षक ही रह जाते हैं। और 4 शिक्षकों से 12 कक्षाओं को पढ़ाना नामुमकिन है। जिस पर ग्रामीण आक्रोशित होकर विद्यालय परिसर पहुंचे। जैसे ही तालाबंदी करने की कानाफूसी करने लगे। तब तक एसडीएम दिव्यराज सिंह व अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी तेज सिंह चुंडावत मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने 3 अध्यापक को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर लगाने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। लेकिन फिर भी ग्रामीणों ने कहा कि यहां पर स्थाई नियुक्ति होनी चाहिए।एक माह में स्थाई नियुक्ति नहीं की गई तो आंदोलन जारी रहेगा।
इनका हुआ स्थानांतरण_ प्रेम शंकर दर्जी कार्यवाहक प्रधानाचार्य पद व्याख्याता ,रजनी द्विवेदी पद विज्ञान वरिष्ठ अध्यापक , देवेंद्र सिंह राठौड़ वरिष्ठ अध्यापक गणित ,शांतिलाल वरिष्ठ अध्यापक गणित का स्थानांतरण किया गया है।
ये है शिक्षको का गणित _राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोकवासा में कुल 13 शिक्षक थे।
तेज सिंह चुंडावत अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आसपुर ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचे ।वैकल्पिक व्यवस्था पर दो अध्यापक लगाए हैं ।एसडीएम साहब ने पर्यवेक्षक की ड्यूटी कैंसिल कर दी।वैसे ग्रामीणों की समस्या लाजमी है। इस मौके पर सरपंच सोमा मिणा, करणसिंह राणा,कपिल देव सिंह उप सरपंच , प्रवीण सिंह, गोपाल सिंह, हमीरा गायरी, रामा गायरी,मोगजी यादव, व सर्व समाज के ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद रहे

इनपुट : प्रवीण कुमार कोठारी

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!