भारतीय किसान संघ कुराबड़ ने मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
उदयपुर जिले के कुराबड़ में मंगलवार को भारतीय किसान संघ द्वारा कुराबड़ तहसील पर पदाधिकारी व किसान भाइयों द्वारा फसल खराब हेतु मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री राजस्थान सरकार के नाम तहसीलदार कुराबड को ज्ञापन सौंपा गया । इस बार अतिवृष्टि से हुए नुकसान से किसान भाइयो को काफी नुकसान हुआ जिससे प्रशासान जल्द जल्द उचित कार्यवाही करे । जिससे किसानों को राहत मिले । इस अवसर पर लालसिंह पवार तहसील अध्यक्ष , प्रभारी उपाअध्यक्ष देवीलाल खेड़ी , भवरसिह सिसोदिया , जगत मत्री सुनिल आमेटा रूपसिंह जगत हरिसिंह जगत एवं किसान भाई उपस्थित रहे ।
इनपुट : महेंद्र सिंह सिसोदिया
