फतहसागर में मिला वृद्धा के शव की हुई शिनाख्त
मंगलवार सुबह रानीरोड के पास फतहसागर तालाब में मिले अज्ञात वृद्धा के शव की शिनाख्त हो गई है।
मृतका की पहचान भंवरी देवी पत्नी भंवर लाल सुथार निवासी भुवाणा के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार भँवरी देवी लंबे समय से बीमारियों से ग्रसित थी, एवं पिछली रात को बिना बताए अचानक घर से चली गई थी।
काफी तलाशने के बाद में परिजनों को नहीं मिली।
आज सुबह झील में वृद्धा भंवरी देवी का शव मिला जिसे नागरिक सुरक्षा की टीम ने बाहर निकाला, अम्बामाता पुलिस ने शव को मोर्चरी मव रखवा परिजनों की तलाश शुरू की।
इस दौरान महिला की पहचान हुई एवं शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
प्रथम दृष्टया महिला बीमारी के चलते मानसिक रूप से परेशान थी।
