लोक देवता बाबा रामदेवजी के जन्मोत्सव पर जगह-जगह हुए कार्यक्रम, पंचरंगी ध्वजा चढ़ाई

बाँसड़ा 31 अगस्त :- लोक देवता बाबा रामदेवजी के जन्मोत्सव पर भमरासिया, दरोली गांव में जगह-जगह पर बाबा रामदेव सत्संग मंडल द्वारा मंदिर पर दिन भर दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों ने पूजा अर्चना कर दर्शन किए एवं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा पंचरंगी ध्वजा चढ़ाई गई। वही इस दौरान लोगों ने भोजन प्रसाद किया। आसपास गांव दरोली भंवरासिया में जगह-जगह कार्यक्रम एवं राम रसोड़े का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बाबा रामदेव जी की आरती के समय वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर, अध्यक्ष सुखदेव सिंह मीणा, संयोजक दुदाराम मेघवाल, ललित सेन, डालचंद गायरी, उदयलाल एवं रूपलाल भील भक्तों ने बाबा रामदेव जी के चरणों में पूजा कर आरती उतारी गई।

इनपुट : कन्हैयालाल मेनारिया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!