आंखों की समस्या से निजात दिलाने के लिए लगा शिविर, फ्री में दिए गए चश्मे

प्रेमोदय संस्थान उदयपुर द्वारा आज नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया शिविर का आयोजन करणी कृपा आई केयर ऑप्टिकल सेंटर तितरडी चौराहा पर मुख्य अतिथि भानु प्रताप सिंह झीलवाड़ा द्वारा फीता काटकर उद्धघाटन किया गया।संस्थान के द्वारा मुख्य अतिथि का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया ।संस्थान के रविन्द्र सिंह ने बताया केम्प में कुल ओपीडी 52, दवाइयां27, नजदीकी चश्मा 20, दिए गए ।


प्रेमोदय संस्थान उदयपुर के रविन्द्र सिंह ने बताया फाउंडेशन समय-समय पर समाजसेवा का काम करता रहता है, विशेषज्ञ द्वारा आंखों की जांच करने का कैंप लगाया गया। शिविर में गरीब लोगों को निशुल्क परामर्श दिया गया। कई लोगों को फ्री में चश्मे भी दिए गए। वहीं चिकित्सक द्वारा मोतिया बिन्द के ऑपरेशन की सलाह भी दी गई।संस्थान के भैरू सिंह ने धन्यवाद दिया।करणवीर सिंह , तेजपाल सिंह , हर्षवर्धन सिंह ईत्यादी उपस्थित रहे।

इनपुट : कन्हैयालाल मेनारिया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!