सेमारी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई लूट व स्नैचिंग की वारदात का किया खुलासा
उदयपुर । जिले के सेमारी थाना क्षेत्र के जोधपुरिया गांव में गत दिनों एक महिला के गले . पर झपट्टा मार कर सोने की चेन लूट भागने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस के अनुसार जोधपुरिया निवासी मोगीलाल पुत्र देवा पटेल ने गत दो अगस्त को रिपोर्ट दी कि सुबह उसकी मां केशीदेवी भैंसों को खेत पर छोड़कर घर लौट रही थी । रास्ते में बाइक पर आए दो युवक उसकी मां के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ‘ भागे । मामले में सेमारी थानाधिकारी दौलतसिंह के नेतृत्व में एएसआई मुकेश कमार , हैड कांस्टेबल बाबूलाल , कांस्टेबल रमेशलाल , जितेंद्रसिंह की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अनुसंधान करते हुए आरोपी लसु उर्फ लसिया उर्फ लक्ष्मण पुत्र मनोहर अहारी निवासी बिलख फला कलावत , शिवा उर्फ शिवराम पुत्र वैसात डामोर निवासी कारछा खेरवाड़ा को गिरफ्तार किया । आरोपियों लूट की वारदात करना स्वीकार ने किया । लूटी गई सोने की चेन नरेश कुमार पुत्र लक्ष्मण अहारी निवासी बिलख डगावत ने रविप्रकाश पुत्र नाथूलाल पंचाल निवासी ऋषभदेव पाटुना चौक को बेच दी । इस पर पुलिस ने चोरी की चेन खरीदने – बेचने के आरोप में इन दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया । आरोपियों से लूट की सोने की चेन बरामद कर ली गई ।
इनपुट : जितेन्द्र पंचोली
