सेमारी तहसील अभ्यास वर्ग संपन्न

सेमारी तहसील का अभ्यास वर्ग गंगेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण सेमारी में तहसील अध्यक्ष भेरुलाल अहारी की अध्यक्षता व कुरी लाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में एवं जिला मंत्री नारायण सेवक के उपस्थित में संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भैरू सिंह शक्तावत जिला राजस्व प्रमुख द्वारा सभी सहभागियों को संगठन के महत्व की जानकारी प्रदान की एवं प्रत्येक गांव में संगठन खड़ा करने का आह्वान किया जिला मंत्री नारायण सेवक ने भारतीय किसान संघ की स्थापना इसका उद्देश्य संगठन की रीति नीति एवं संगठन के कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी प्रदान की इसके तहत संगठनात्मक, आंदोलनात्मक एवं रचनात्मक कार्यों के बारे मे जानकारी दी किसान संघ के चार उत्सवों के बारे में बताते हुए भगवान बलराम जयंती 30 अगस्त से 5 सितंबर तक प्रत्येक ग्राम समिति स्तर पर मनाने का संकल्प दिलवाया ।

मुख्य अतिथि कुरीलाल ने सभी किसानों को पशु पालन पर विशेष ध्यान देने एवं वर्तमान में पशुओं में होने वाली बीमारी के बारे में सचेत रहते हुए तुरंत विभाग से संपर्क कर इलाज कराने का आह्वान किया तहसील अध्यक्ष भेरुलाल अहारी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों सदस्यों को ग्राम समिति और तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को अपने दायित्व व कार्य के प्रति जिम्मेदार रहने हेतु आग्रह किया एवं संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
तहसील मंत्री दिलावर सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से प्रति अमावस्या को ग्राम समिति की बैठक करने का आग्रह किया एवं कार्यक्रम के अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!