मरने से पहले जेसीबी ड्राइवर केशवलाल को बताया,जीने की इच्छा नहीं, तंग आ गया हूं ,मेरे साले को बता देना,कहकर नदी में कूद कर दे दी जान

बुधवार को झाड़ियों में फसा मिला शव

आसपुर थाना क्षेत्र का मामला

आसपुर । आसपुर थानांतर्गत गोल में मंगलवार को एक युवक के सोम नदी में डूबने की आशंका पर देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चला। कोई सुराग नहीं लगा ।लेकिन सवेरे सर्च अभियान में मृतक का शव एनी कट के पास ही झाड़ियों में फंसा मिला। जानकारी के अनुसार ईश्वर महादेव मंदिर गोल के समीप सोम नदी के एनीकट के तट पर एक मोटरसाइकिल व मोबाइल लावारिस हालत में मिले। इस पर एसडीआरएफ की टीम ने बुधवार को सर्च अभियान में सोम नदी में एनी कट के पास ही झाड़ियों में फंसे शव को बाहर निकाल लिया ।जिसकी पहचान सुरेंद्र सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी कोटडा जिला अजमेर तहसील ब्यावर के रूप में हुई। सुरेंद्र सिंह आसपुर क्षेत्र में सोम कमला आंबा बांध से जल मिशन योजना के तहत चल रहे घर घर पानी के तहत करवा खास में पाइप लाइन बिछाने का ठेका था।

घटना की जानकारी मिलते ही ससुर गिरधारी सिंह , बड़े भाई प्रताप सिंह , बाबुलाल ठेकेदार , थानाधिकारी सवाई सिंह सोढा एएसआई सुरेंद्र सिंह एसडीआरएफ की टीम के अधिकारी मुलचंद मौके पर पहुंचे। मरने से पहले जेसीबी ड्राइवर केशवलाल से की बात_ मृतक सुरेंद्र सिंह ने नदी में कूदने से पहले अपने जेसीबी के ड्राइवर से बात की ड्राइवर केशवलाल को बताया कि मैं तंग आ गया हूं ।अब जीने की इच्छा नहीं है, हर जगह घाटा ही घाटा हो रहा है ,जी कर क्या करूं ।और सुरेंद्र सिंह ने अपने साले के नंबर भी ड्राइवर को डालें व कहा कि मेरे साले से बात कर लेना यह मेरे साले का नंबर है। आसपुर में ठेके की जानकारी परिवार को नहीं दी सुरेंद्र सिंह ने आसपुर क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने का ठेका लिया था जिसकी जानकारी अपने परिवार वालों को नहीं दी उसकी दो बेटियां हैं एक 10 साल की व दूसरी 6 माह की है । शव आसपूर मोर्चरी में रखवाकर शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा ।

इनपुट : प्रवीण कुमार कोठारी

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!