वरिष्ठ पत्रकार वैष्णव राष्ट्रीय स्तर पर सोशल इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित
आजादी कि 75वी वर्षगाठ के मौके पर आयोजित “हुमनितेरिअन् एक्सीलेंस अवार्ड” के तहत वरिष्ठ पत्रकार व जार जिलाध्यक्ष विवेक वैष्णव को राजस्थान के सोशल इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। गुड़गांव की पांच सितारा होटल द लीला अम्बियंस में आयोजित समारोह मे प्रधानमंत्री के पूर्व सचिव व रिटायर्ड IAS डॉक्टर ऐस.के. नंदा, महाभारत के द्रोणाचार्य व फिल्मी कलाकार सुरेंद्र पाल ने यह अवार्ड प्रदान किया। गुड़गांव में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के इस समारोह में वरिष्ठ पत्रकार वैष्णव राजस्थान से एकलौते सम्मान पाने वाले रहे।
