ऋषभदेव ब्लॉक स्तरीय प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक सत्रारम्भ वाकपीठ शुरू
ऋषभदेव ब्लॉक स्तरीय प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक सत्रारम्भ वाकपीठ सामुदायिक भवन में डॉ दयाराम परमार विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री के मुख्य आथित्य में प्रारंभ हुई। इस अवसर पर डॉ परमार ने कहा कि शिक्षकों को अपनी योग्यता ओ को बढ़ाते हुए उच्च पदों पर पहुँचने का प्रयास करना चाहिए।उन्होंने कहा कि आज सरकारी स्कूलों से निजी स्कूल कड़ी प्रतिस्पर्धा कर रहे है।ऐसे में शिक्षकों को निरंतर प्रयास करते हुए।अपने को अपडेट रखना होगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान ऋषभदेव केसर देवी मीणा ने कि।

अतिथियों का स्वागत सतीश चंद्र जैन ने किया।इस अवसर पर पूर्व शिक्षा उप निदेशक भूपेंद्र कुमार जैन , सरपंच ऋषभदेव मनीष मीणा , जिला परिषद सदस्य कालू लाल मीणा , वाकपीठ अध्यक्ष मोहनलाल मीणा व नगजीराम भील, सचिव प्रकाश चन्द्र भाणावत , ब्लॉक महासचिव मोहन लाल औदीच्य आदि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वाकपीठ सचिव नरेन्द्र कुमार पंडया ने किया। आभार पन्ना लाल तेली ने व्यक्त किया।
