लापता मार्बल व्यापारी का शव मिला
ऋषभदेव । 10 अगस्त से लापता मार्बल व्यापारी प्रवीण गनोडिया का शव मसारो की ओबरी स्थित बंद माइंस में मिला । जानकारी के अनुसार प्रवीण की लास्ट लोकेशन बन्द पड़ी माइंस पर थी । जिस आधार पर पुलिस एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम 4 दिन से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थी। लेकिन कोई सुराग नहीं लग रहा था । दुसरी तरफ पानी की मोटर लगाकर पानी को बाहर निकालने कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी था । रविवार रात्रि को शव मिला जिसके बाद एनडीआरएफ टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला । पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया।
