पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
बाँसड़ा । भारतीय जनता पार्टी केदारिया इकाई के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के पुलिस थाना खेरोदा में शुक्रवार को पुलिसकर्मियों को राखी बांध कर समाज एवं राष्ट्र की रक्षा एवं बढ़ते अपराधों की रोकथाम में सहयोग व सेवा समर्पण का वचन लिया।

पुलिसकर्मियों ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया । इस अवसर पर पार्टी के किशन लाल शर्मा, श्याम लाल शर्मा, बद्री लाल शर्मा, कैलाश शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, कालू लाल शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इनपुट : कन्हैयालाल मेनारिया
