ढूंढिया में छात्र-छात्राओं एवँ विद्यालय स्टाफ द्वारा विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया

वल्लभनगर । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढूंढिया के छात्र-छात्राओं एवँ विद्यालय स्टाफ द्वारा शुक्रवार को विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ ग्राम पंचायत ढूंढिया की सरपंच श्रीमती मैना डांगी द्वारा किया गया। प्राचार्य गोपाल मेनारिया ने बताया कि रैली विद्यालय स्टाफ, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं द्वारा विशाल रैली निकाली गई, इस दौरान रैली का गांव में जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रैली में बच्चों द्वारा हाथों में तिरंगा ध्वज थामे हुए देश भक्ति के नारों को बोलते हुए चल रहे थे, तत्पश्चात गांव के ब्रह्मपुरी चौक पर एक साथ समस्त ग्राम वासियों की उपस्थिति में बच्चों द्वारा देशभक्ति के गीत गाए गए। इसके बाद तिरंगा रैली पिपली चौक, बुनकर मोहल्ला, पंचायत भवन होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। रैली में भामाशाह, सरपंच प्रतिनिधि माधव लाल डांगी, उप सरपंच प्रतिनिधि पुष्कर प्रजापत, पंचायत के वार्ड पंच एवं गणमान्य नागरिक, बुजुर्ग एवं युवा मौजूद रहे।

इनपुट : कन्हैयालाल मेनारिया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!