आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज, मेनार में विद्यार्थियों ने 75 अंक की आकृति बनाकर तिरंगा फहराया, वन्दे मातरम का गायन किया

वल्लभनगर । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेनार में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश भक्ति गीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य जालम सिंह सारंगदेवोत ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य सरकार की ओर से अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत इस अवसर पर विद्यार्थियो द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर जोश के साथ देश भक्ति गीत का गायन किया गया तथा विद्यार्थियो ने मधुश्याम स्टेडियम में 75 अंक की आकृति बनाकर तिरंगा फहराया तथा देशभक्ति गीतों का वाचन किया और ग्रामीणों को 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने का आव्हान किया। वही 75 अंक की आकृति बनाने के साथ ही वंदे मातरम का वाचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जालम सिंह सारंगदेवोत ने की तथा मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत मेनार सरपंच प्रमोद कुमार ढोली रहे। इस अवसर पर एसडीएमसी सदस्य प्रमोद कुमार ढोली, पूर्व उपसरपंच शंकरलाल मेरावत, शांतिलाल हीरावत एवं गांव के गणमान्य नागरिकगण एवं समस्त स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश गरवड़ा ने किया।

इनपुट : कन्हैयालाल मेनारिया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!