मार्बल व्यापारी लापता , आखिरी लोकेशन के आधार पर चल रहा है रेस्क्यू
ऋषभदेव कस्बे के सीमेन्ट गली निवासी प्रवीण पुत्र नाथलाल गनोडिया उम्र 50 वर्ष बुधवार को उदयपुर जिले के ऋषभदेव उपखण्ड के मसारों की ओबरी स्थित माइंस पर जाने के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचे परिजनों ने उनकी तलाश की पर पता नहीं चला। परिजनों ने माइंस की ओर तलाश किया तो एक बन्द पड़ी खदान के बाहर मोटरसाइकिल लावारिस हालत में मिली । परिजनों ने पुलिस में सूचना दी। डिप्टी विक्रम सिंह, धानाधिकारी देवीलाल मीणा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बुधवार को गोताखोर और रेस्क्यू टीम ने तलाश किया। अन्धेरा होने से पता नहीं चला। गुरुवार को फिर तलाश किया पर सुराग नहीं लगा।
