राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला उदयपुर द्वितीय की जिला बैठक संपन्न
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय प्रदेश स्थाई कार्यकारिणी के निर्देशानुसार राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला उदयपुर द्वितीय की जिला बैठक उदयपुर संभाग संयुक्त मंत्री श्री देवी लाल पाटीदार के मुख्य आतिथ्य व डायालाल कलाल की अध्यक्षता में विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय खेरवाड़ा में संपन्न हुई । जिला मंत्री गणेश लाल देवड़ा ने बताया कि बैठक में निम्न प्रस्ताव लिए गए । तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण हेतु उपखंड व जिला कलेक्टर को शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे । राज्य सरकार द्वारा स्थानांतरण परकोई निर्णय नहीं लेने स्थिति में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा । शिक्षकों को BLO के गेर शैक्षणिक कार्य से मुक्त करने हेतु उच्च न्यायालय में संगठन द्वारा याचिका दायर की जाएगी । विभिन्न वर्गों यथा प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, व्याख्याता एवं वरिष्ठ अध्यापक की पदोन्नति शीघ्रता से की जाए ।

राज्य सरकार हिंदी माध्यम स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में बदलने की प्रक्रिया बंद करें, इससे हिंदी भाषी बच्चों का राष्ट्रभाषा का अपमान हो रहा है । राज्य सरकार को चाहिए कि अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों हेतु अध्यापकों की अलग भर्ती आयोजित करे । वर्ष 2009 में नियुक्त पातेय वेतन अध्यापकों को पदोन्नति का लाभ शीघ्रता से दिया जाए. जिला संगठन मंत्री श्री कृष्ण कांत पानेरी ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे जोर-शोर से मनाना चाहिए.आज की बैठक में श्री बच्चू लाल पटेल. गोपाल लाल शर्मा,अम्बा लाल खटीक, नाहर सिंह चौहान, करण सिंह राणावत, राकेश जैन, अनिल उपाध्याय, रणजीत कुमार नायक एवं हेमंत कुमार भंवरा सहित जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. खेरवाड़ा मंत्री राकेश जैन ने आभार व्यक्त किया.
रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली
