मेघवाल समाज 12 गाँव की दूसरी बैठक रा.उ.मा.वि. टोकर मे आयोजित

मेघवाल समाज 12 गाँव की दूसरी बैठक रा.उ.मा.वि. टोकर में आयोजित कि गयीं जिसकी अध्यक्षता भेरूलाल मेघवाल कुंडा, मुख्य अतिथि श्रीमान ड़ा. शंकरलालजीं यादव अनुसूचित जाति वित्त विकास अध्यक्ष राज्य मंत्री राजस्थान सरकार जयपुर , विशिष्ट अतिथि शंकर लालजी बड़ावली, शंकर लालजी देवला,शंकर लालजी रिटायर्ड नर्शिंग ऑफ़िसर मसारो की ओबरी, भगवतीलालजी , माँगिलालजी, प्रेमजी , देविलालजी, स्थानीय सरपंच साहब कांतिलालजी ,पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोविंदजी रेबारी, भेरूलालजी ,सुरेशजी द्वारा की गयी ।
बैठक में श्रीमान यादव साहब को साँफ़ा व माला पहना कर बारह गाँव के पंचो द्वारा स्वागत किया गया, व Tsp क्षेत्र में अनुसूचित जाति के लिए 16% आरक्षण पुनः बहाल कराने व उदयपुर में मेघवाल समाज छात्रावास के लिए भूमि आवंटन कराने का ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री महोदय द्वारा समाज के सभी पंचो को अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़ने पर ज़ोर दिया गया व अनुसुचित जाति वित्त विकास द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना की जानकारी दी गयी ओर लोगों को योजना में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया एवम् बारह गाँव के पंचो द्वारा समाज में व्याप्त कुरितियो को मिटाने के लिए भी चर्चा की गयी ओर बारह गाव मेघवाल समाज की आगामी तृतीय बैठक गाँव भोराई में दिनांक 4 सितंबर 2022 रविवार को रखी गयी हे। कार्यक्रम का संचालन ललित कुमार मेघवाल द्वारा किया गया।

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!