अंतरजिला स्थानांतरण,671 पद सृजन3600 पे ग्रेड शैक्षिक अंतर जिला स्थानांतरण वेतन विसंगति

अतिरिक्त पंचायत भत्ता वेतन विसंगति पदोन्नति सहित विभिन्न
8 सूत्री मांगों को लेकर वादा खिलाफी आक्रोश कलमबंद असहयोग आंदोलन में आज कुछ संशोधन किया और उदयपुर जिले की विभिन्न उपशाखाओ में उपखण्ड अधिकारी व विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर आजादी के अमृत महोत्सव से सम्बंधित कार्य एवं पशुओं में फैल रही लंपी वायरस बीमारी के रोकथाम में सहयोग करने का निर्णय लियाऔर इन 2 गतिविधियों के अलावा सम्पूर्ण बहिष्कार यथावत जारी रहेगा।
जिलाध्यक्ष शंकर लाल कुम्हार ने बताया कि आंदोलन की समीक्षा एवं इसको सफल बनाये रखने हेतु कल दिनांक 09 अगस्त को उदयपुर में जिला प्रतिनिधि सभा की बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमे जिला कार्यकारिणी के अलावा उपशाखा कार्यकारिणी भी उपस्थित रहेगी।
सेमारी में हेमंत मीणा, सलूम्बर में नीलेश मेहता, वल्लभनगर में चैन सिंह यादव, कोटड़ा लक्ष्मण शर्मा, सराड़ा जय नारायण मीणा, झल्लारा भानू प्रताप सिंह, मावली प्रकाश पालीवाल, सायरा योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया।

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!