पांच दिन पूर्व महिला व्याख्याता के साथ चैन लूट की वारदात का पहाड़ा पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी को किया गिरफ़्तार
दोनो आरोपी के विरुद्ध पूर्व में कई लूट डकैती और चोरी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज ।
सेमारी थाना सर्कल मै दो दिन पूर्व हुई चैन स्क्रेनिंग की वारदात का भी खुलासा,।
मुख्य आरोपी सलूंबर थाना सर्कल में पुलिस कर्मी के साथ हुई लूट में है वांछित, लूट की वारदात में ली चोरी की मोटरसाइकिल को भी किया जब्त
श्री मान पुलिस अधीक्षक महोदय विकास शर्मा द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत श्री मान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला, वर्ताधिकारी ऋषभ देव विक्रम सिंह के निर्देशन में पहाड़ा थाना आधिकारी नागेंद्र सिंह द्वारा गठित टीम द्वारा थाना सर्कल में पांच दिन पूर्व स्कूटी पर स्कूल जाते समय महिला व्याख्याता के साथ हुई लूट के दो आरोपी को पहाड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस थाना पहाड़ा पर 30/07/22 को परिवादी अंजना डामोर निवासी कनबई ने रिपोर्ट पेश कर बताया की 30/07/22 को सुबह 7 बजे घर से निकली और चितोड़ा, नयागांव, सरेरा होते हुवे पेट्रोल के आगे असारीवाडा मोड़ पर स्कूटी लेकर पहुंची की पीछे से एक बाइक पर दो व्यक्ति आए और मेरे गले से एक चैन और पर्स लेकर भाग गए, पर्स में मोबाईल, एटीएम कार्ड समेत अन्य दस्तावेज और पांच हजार रुपए थे जो लेकर भाग गए जिस पर पहाड़ा थाना आधिकारी ने उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुवे अज्ञात मुल्जिमों की तलाश जारी की गई और टीम गठित कर पुराने चालान सुदा अपराधियों पर नजर रखी गई, ओर मुखबिर तंत्र को मजबूत किया गया जिस पर वारदात करने वाले अपराधियों के हुलिए और वारदात तरीका के आधार पर उक्त वारदात का खुलासा करते हुवे दो आरोपी को लसू उर्फ लसिया उर्फ लक्ष्मण पिता मनोहर अहारी निवासी बिलख कलावत फला थाना ऋषभ देव और शिवा उर्फ शिवराम पिता वेशात डामोर निवासी कारछा खेरवाडा को आज जवास के पास नाकाबंदी कर पालिया घाटा के जंगलों में बाइक पर भागते हुवे पीछा कर घेरा डालकर गिरफ्तार कर बापर्दा किया गया, दोनो आरोपियों को गहन पूछताछ में कई वारदात करना कबूल किया है और गहनता से पूछताछ जारी है और कई वारदात खुलने की संभावना है, आरोपियों को गिरफ्तार करने में पहाड़ा थाना आधिकारी नागेंद्र सिंह, एएसआई शंभू सिंह, एएसआई नारायण लाल, हेड कांस्टेबल गिरधारीलाल, अरविंद सिंह, श्रवण कुमार कांस्टेबल, जगदीश कांस्टेबल, मयंक कुमार कांस्टेबल,निंबाराम, थानेश्वर, वीरेंद्र, मोहनलाल, अशोककुमार, शिवराज सिंह, जयेश, दीक्षांत सिंह, सुरेश, लोकेश, मनोहर लाल और साइबर सेल लोकेश कुमार की भूमिका अहम रही ।
इनपुट : सत्यवीर सिंह पहाड़ा
