चारभुजा मंदिर में आज से नानी बाई की मायरा कथा
बाँसड़ा । श्रावण मास पर मेनारिया ब्राह्मण समाज बांसड़ा की ओर से चार दिवसीय नानीबाई का मायरा कथा पंडित मांगीलाल मेनारिया चोरवड़ी द्वारा रविवार से बुधवार तक चारभुजाजी मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन शाम को की जाएगी। 28 जुलाई को सुबह हवन की पूर्णाहुति होने के उपरांत शाम को सामूहिक भोजन प्रसादी स्थानीय मेनारिया समाज की धर्मशाला बांसड़ा में होगी। यह जानकारी बांसड़ा मेनारिया समाज अध्यक्ष मदनलाल मेनारिया ने दी।
इनपुट : कन्हैयालाल मेनारिया
