उदयपुर रक्तदान महादान चेरिटेबल ट्रस्ट ने वृक्षारोपण किया
उदयपुर रक्तदान महादान चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव आयुष अरोड़ा ने बताया कि उदयपुर रक्तदान दिवस 25 जुलाई को होने वाले रक्तदान शिविर के तहत गुरुद्वारा अध्यक्ष धर्मवीर सिंह सलुजा व रविंद्र पाल सिंह कप्पू की अध्यक्षता में सिक्ख कालोनी के पिछे गार्डन के पास वृक्षा रोपण का कार्यक्रम रखा गया । जिसमें ग्यारह पौधे लगाये गये जो कि सभी बुजुर्गों के नाम से रखे गये तथा गुरूद्वारा अध्यक्ष धर्मवीर सिंह सलूजा ने उदयपुर की जनता से अपील की है कि गरीबों एवं जरूरत मंद लोगों के लिए 25 जुलाई को ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करें । कार्यक्रम में सचिव दशनीत सिंह , गुड्डी कौर हरमेन्दर सिंह, पेरल सिंह , जगजीत सिंह, जसविंदर कौर,कवंल जीत सिंह, सतपाल कौर,हरजीत कौर, सुरेंद्र कौर सहित कई लोग उपस्थित थे।
इनपुट : कन्हैयालाल मेनरिया
