दहेज में दो लाख रुपए व बाईक नहीं देने पर निकाला घर से
• मौका पाकर देवर ने भाभी के साथ की अश्लील हरक
• पति करता है शराब के नशे में विवाहिता के साथ मारपीट
• पुत्री के जन्म पर ससुरालपक्ष के लोगों ने निकाला घर से
• विवाहिता ने पति, ननद, देवर व सास पर लगाया आरोप
रतनगढ़ । 20 वर्षीय विवाहिता ने ससुरालपक्ष के लोगों पर दहेज के लिए परेशान कर दो लाख रुपए व बाईक मांगने एवं देवर द्वारा बुरी नजर रखने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के माध्यम से पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने न्यायालय से मिले ईश्तगासे के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ईश्तगासे में उल्लेख किया गया है कि रतनगढ़ के वार्ड संख्या 20 निवासी युवती का निकाह चूरू की तेलियों की बाड़ी के पास रहने वाले 24 वर्षीय युवक के साथ 15 मार्च 2021 को हुआ था। निकाह में दिए गए सामान से पति, 50 वर्षीय सास, 26 वर्षीय ननद एवं 20 वर्षीय देवर संतुष्ट नहीं हुए तथा कम दहेज लाने की बात को लेकर ताने मारते हुए दो लाख रुपए नकदी व बाईक की डिमांड की। मांग पूरी नहीं होने पर पति ने भी उसके साथ शराब के नशे में मारपीट करते हुए गालियां निकाली। पति आदतन शराबी है। विवाहिता गर्भवती होने पर ससुरालपक्ष के लोग उसे परेशान करते हुए मारपीट करने लगे। दिसंबर 2021 में उसने एक पुत्री को जन्म दिया, जिस पर उसे घर से निकाल दिया तथा वह पीहर में रहने लगी। जनवरी 2022 में पंचायती बैठी, जिसमें ससुराल पक्ष के लोगों ने आगे से उसे परेशान नहीं करने की बात कही। कुछ दिनों तक तो ठीक चला, लेकिन उसके बाद फिर अपनी मांग दोहराने लगे। देवर बूरी नजर रखने लगा तथा जब भी वह घर पर अकेली रहती थी, तो देवर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए गलत हरकते करता और नाजायज संबंध बनाने के लिए दबाब बनाता। सात जुलाई को वह घर पर अकेली थी, तो देवर मौका पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा, पति को बताने पर उसने मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच सब इंसपेक्टर गिरधारीसिंह के सुपुर्द कर दी है।
