एन्टी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी में सूचना प्रकोष्ठ के सदस्य बने मनोज चौधरी

उदयपुर । एन्टी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के संस्थापक सह-राष्ट्रीय अध्यक्ष राजलाल सिंह पटेल के अनुशंसा पर व राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया सेल के पवन जैन पदमावत के सहमति द्वारा राजस्थान प्रदेश में संस्था का विस्तार करते हुए संस्था में जिला उदयपुर से सूचना प्रकोष्ठ के सदस्य बने मनोज चौधरी को बनाते हुए एक माह के अन्दर संपूर्ण राजस्थान प्रदेश में संस्था में सूचना प्रकोष्ठ का गठन करने का निर्देश जारी किया गया है। साथ ही मनोज चौधरी ने बताया एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी का सूचना प्रकोष्ठ का सदस्य बनने पर उन्हें गर्व है और उन्होंने संस्था को हार्दिक धन्यवाद दिया है। साथ ही मनोज चौधरी ने बताया युवाओं के लिए हमेशा तत्पर है जल्द ही संपूर्ण राजस्थान प्रदेश में जागरूक युवाओं को संस्था में जोड़कर कमेटी का गठन किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी संस्था के युवा सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस सिंह पटेल ने दी ।

इनपुट : करण सिंह सिसोदिया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!